ललितपुर, अगस्त 18 -- ललितपुर। शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा विद्यार्थियों को विद्यालयों में सुरक्षित, स्वच्छ व बेहतर शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंगलवार को जिलाधिकारी सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिलास्तरीय टास्क फोर्स व जिला शिक्षा तथा अनुश्रवण समिति की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ-साथ विद्यालयों में आवश्यक बुनियादी सुविधाएं देना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने जनपद के समस्त परिषदीय विद्यालयों में 19 पैरामीटर्स बाउंड्रीवाल व गेट, बालक-बालिका यूरिनल, पेयजल, टाइलीकरण, रैम्प-रैलिंग सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि शेष कार्यों को ग्राम पंचायतों व क्षेत्र पंचायत से समन्...