सोनभद्र, अप्रैल 5 -- दुद्धी, हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय ब्लाक के ग्राम पंचायत बघाडू में स्थित प्राथमिक विद्यालय में चल रहे बाउंड्री वॉल के निर्माण कार्य को लेकर गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। तहसील दिवस पर जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर निर्माण कार्य का जांच कराने की मांग किया है। शिकायतकर्ता आयुष केशरी ने आरोप लगाया गया है कि विद्यालय में हो रहे बाउंड्री वाल निर्माण कार्य में तय मानकों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। आरोप यह भी है कि चहारदीवारी व अन्य निर्माण में घटिया और गुणवत्ताविहीन सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे निर्माण की मजबूती पर सवाल खड़े हो गए हैं। यदि इसी प्रकार निर्माण कार्य चलता रहा तो इस चहारदीवारी से भविष्य में कभी भी दुर्घटना होने से इनकार नहीं किया जा सकता है, जिससे जनहानि भी हो सकता है। बताया कि इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.