विद्यालय के बच्चों ने ली पठन अभियान-2026 की शपथ
पाकुड़, अगस्त 17 -- झारखंड सरकार एवं झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के प्लेज रीडिंग टाइम, पठन अभियान-2026, मेरे शब्द-मेरी कहानी, इंडिया गेट्स रीडिंग गतिविधि के तहत सोमवार को विद्यालयों में बच्चे, शिक्षक एवं विद्यालय में उपस्थित सदस्यों ने रोजाना 20 मिनट पढ़ने की शपथ ली। शपथ में सबों ने- हम मानते हैं कि किताबें एक जादुई दुनिया का दरवाजा है। हर किताब हमें कुछ नया सिखाती है। नई दुनिया, नए लोगों और नए विचारों से मिलवाती है। बड़े सपने देखने की प्रेरणा देती है। हर पन्ने के साथ हम कुछ नया सीखते हैं और आगे बढ़ते हैं। आज हम सब मिलकर संकल्प लेते हैं कि हम हर दिन कम से कम 20 मिनट किताब पढ़ेंगे। हम पढ़ने का आनंद लेंगे। और अपने परिवार, दोस्तों और आस-पास के लोगों को भी पढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे, को एक स्वर में दोहराया। मौके पर प्राथमिक विद्यालय महेशपुर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.