विद्यालय के प्रवेश द्वार पर खड़ा सूखा पेड़ बना खतरा, अभिभावकों में चिंता
रामगढ़, जून 15 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। रामगढ़ थाना क्षेत्र स्थित राम प्रसाद चंद्रभान सरस्वती विद्या मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार के समीप खड़ा एक सूखा पेड़ संभावित हादसे का कारण बन सकता है। विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों के अभिभावकों ने इस पेड़ को लेकर चिंता जताते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। अभिभावकों के अनुसार यह पेड़ पिछले लगभग एक वर्ष से सूखी अवस्था में खड़ा है। विद्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार के पास होने के कारण प्रतिदिन सैकड़ों छात्र-छात्राएं, अभिभावक और शिक्षक इसके नीचे से होकर गुजरते हैं। सबसे चिंताजनक बात यह है कि पेड़ के समीप से कई बिजली के तार गुजरे हैं। जिनमें 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार भी शामिल है。
अभिभावकों की चिंताएँ अभिभावकों का कहना है कि वर्तमान में मौसम लगातार बदल रहा है और आए दिन तेज आंधी व बारिश के कारण विभिन्न ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.