अंबेडकर नगर, मार्च 16 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। शिक्षा क्षेत्र कटेहरी के उच्च प्राथमिक विद्यालय कुड़िया चितौना में चीनी मिल के तत्वावधान में प्रतिभाशाली बालक एवं बालिकाओं के उत्साह वर्धन के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्यअतिथि चीनी मिल महाप्रबंधक कैलाश चौधरी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चीनी मिल के सहायक प्रबंधक नीरज सिंह ने कहा कि बलरामपुर फाउंडेशन होनहार और प्रतिभाशाली बच्चों के सम्मान एवं उनके उत्साह वर्धन के लिए प्राय: ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहा है। खंड शिक्षा अधिकारी कटेहरी सुप्रिया पाठक ने बच्चों को बधाई व शुभकामनाएं दी और साथ ही बलरामपुर फाउंडेशन का आभार जताया। इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ सहायक अध्यापक जगदीश यादव, रूकुमकेश यादव ने अतिथियों का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.