अयोध्या, अप्रैल 6 -- अयोध्या, संवाददाता। प्राथमिक विद्यालय बैसिंह में वार्षिकोत्सव पर रंगारंग आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नवागंतुक बच्चों का स्वागत ,मेधा सम्मान व मेगा पीटीएम था। बच्चों की विभिन्न आयामों को छूती हुई प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोहा। इस विद्यालय की निधि रावत व स्वाती यादव का चयन अटल आवासीय विद्यालय में हुआ है। इन दोनों छात्रों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। मेधा सम्मान में कक्षा पांच की निधि रावत को प्रथम, स्वाति को द्वितीय और रौनक तथा जानसी को तृतीय स्थान का मेडल देकर सम्मानित किया गया। सभी कक्षाओं के प्रथम , द्वितीय व तृतीय रहे बच्चों को मेडल देकर पुरस्कृत व सम्मानित किया गया।मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान पूनम व विशिष्ट अत...