बलरामपुर, मार्च 7 -- तुलसीपुर, संवाददाता। श्री राधा कृष्ण संस्कृत माध्यमिक विद्यालय देवीपाटन, तुलसीपुर में संचालित विद्यालय के पास चल रही मीट की दुकान को लेकर विद्यालय प्रशासन ने आपत्ति जताई है। इस संबंध में प्रधानाचार्य की ओर से उप जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर दुकान को हटवाने की मांग की गई है। प्रधानाचार्य अनिल कुमार द्विवेदी ने बताया कि वर्तमान में विद्यालय स्वतंत्र भारत इंटर कॉलेज के खेल मैदान के पास संचालित हो रहा है। विद्यालय के गेट के ठीक बाईं ओर एक मीट विक्रेता द्वारा खुलेआम जानवरों को काटकर मांस की बिक्री की जा रही है, जिससे विद्यालय का वातावरण प्रभावित हो रहा है और विद्यार्थियों के पठन-पाठन में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है। उन्होंने बताया कि ओवरब्रिज व फोरलेन निर्माण के कारण प्रशासन की अनुमति से विद्यालय को अस्थायी रूप से यहां सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.