विद्यालय के पास ट्रांसफार्मर लगाए जाने का विरोध
आजमगढ़, मई 13 -- आजमगढ़, संवाददाता। पल्हनी शिक्षा क्षेत्र स्थित कंपोजिट विद्यालय भंवरनाथ के समीप मंगलवार को ट्रांसफार्मर लगाए जाने का विद्यालय प्रशासन के साथ ही अभिभावकों ने विरोध किया। इस संबंध में प्रधानाध्यापिका मीना कुमारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर ट्रांसफार्मर किसी सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित कराने की मांग की है। प्रधानाध्यापिका ने पत्र में उल्लेख किया है कि विद्यालय में प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे-छोटे बच्चे पढ़ने आते हैं। विद्यालय परिसर के आस-पास उनकी लगातार आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में विद्यालय के समीप ट्रांसफार्मर लगाए जाने से करंट, शॉर्ट सर्किट, आग लगने अथवा अन्य विद्युत दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहेगी। जिससे बच्चों की जान जोखिम में पड़ सकती है। उन्होंने छात्रहित को ध्यान में रखते हुए विद्यालय के समीप लगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.