भागलपुर, अप्रैल 8 -- बिहपुर विधायक ईं. कुमार शैलेन्द्र ने उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, अमरपुर के नाम में हुई त्रुटि को लेकर जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग से शीघ्र सुधार की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी, भागलपुर, प्रधान सचिव शिक्षा विभाग पटना तथा शिक्षा मंत्री, बिहार सरकार को पत्र लिखकर मामले की गंभीरता से अवगत कराया है। विधायक ने बताया कि अमरपुर स्थित विद्यालय को उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय का दर्जा दिया गया था। लेकिन इसके बाद विद्यालय के नाम में त्रुटिवश अमरपुर की जगह अगरपुर दर्ज हो गया, जो अब छात्रों के परिणाम, ऑनलाइन पोर्टल और अन्य सरकारी अभिलेखों में भी दिखाई दे रहा है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी मांग की है कि यह गलती किस स्तर पर और किन कारणों से हुई, इसकी जांच कर विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए।

हि...