विद्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण
बलिया, मई 5 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। मुरलीछपरा ब्लॉक लच्छू टोला स्थित कम्पोजिट विद्यालय परिसर में 15 लाख 35 हजार की लागत से बने नवीन प्राथमिक विद्यालय भवन का लोकार्पण मंगलवार को मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख कन्हैया सिंह ने किया। इस दौरान प्रधानाध्यापक राणा प्रताप सिंह ने रसोइया, मेधावी छात्र मनीष यादव के साथ अन्य संभ्रांतजनों को मुख्य अतिथि के हाथों सम्मानित कराया।मुख्य अतिथि ने कहा कि शिक्षा ही समाज के प्रगति का आधार है। इसी को देखते हुए सरकार की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। इस नए भवन में बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने में सहूलियत होगी। विद्यालयों के आधारभूत ढांचे को मजबूत बनाकर ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखी जा सकती...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.