कन्नौज, मई 12 -- थाना क्षेत्र के ग्राम रैपुरा स्थित कंपोजिट विद्यालय में बीती रात चोरों ने धावा बोलकर बैट्री, इन्वर्टर समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। चोर विद्यालय के मुख्य गेट, कार्यालय और रसोईघर के ताले तोडक़र अंदर घुसे और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। सुबह विद्यालय खुलने के समय ग्रामीणों ने टूटे ताले देखे तो घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलते ही प्रधानाध्यापक राजेश कुमार विद्यालय पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर कस्बा इंचार्ज हदयराज उपाध्याय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना की जानकारी जुटाई। प्रधानाध्यापक की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। थानाध्यक्ष भागमल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.