बिजनौर, मई 14 -- विद्यालय प्रबंधन द्वारा हाईस्कूल-इंटरमीडिएट के टॉप टेन तथा मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत करके सम्मानित किया गया। बृहस्पतिवार को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सम्मान समारोह आयोजित करके इंटर परीक्षा में जिले की टॉपटेन सूची में आठवां स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा रिया सहित हाईस्कूल तथा इंटर के अन्य मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। विद्यालय स्तर पर हाईस्कूल में मो. अल्फैज (प्रथम), विकास कुमार व पावनी (द्वितीय), साची कुमारी (तृतीय), प्रिंसपाल सिंह (चतुर्थ), अंशिका सिंह (पंचम), निखिल कुमार (षष्ठम), मनीष कुमार (सप्तम), नैतिक कुमार (अष्टम), मानसा (नवम) तथा खिलित कुमार (दशम) स्थान पर रहे। जबकि इंटरमीडिएट में रिया ने जिले में आठवां और विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- सरस्वती विद्या मंदिर,...