आरा, मार्च 28 -- बड़हरा (भोजपुर), संवाद सूत्र। प्रखंड क्षेत्र के श्री शिवजन्म दास एवं आत्म स्वरूप प्लस टू उच्च विद्यालय, बलुआ के छात्र-छात्राओं ने इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय सहित जिले का नाम रोशन किया है। विज्ञान एवं कला संकाय में कई विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर सफलता का परचम लहराया है। विज्ञान संकाय में मो. अरसलान ने 434 अंक (86.8%) प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं चंदा कुमारी 427 अंक (85.4%) के साथ द्वितीय, सुहानी कुमारी 425 अंक (85%) के साथ तृतीय तथा खुशी कुमारी 410 अंक (82%) प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।इसी प्रकार कला संकाय में फिरोज आलम ने 425 अंक (85%) प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। आयुषी कुमारी 421 अंक (84.2%) के साथ द्वितीय तथा गुड़िया कुमारी 411 अंक...