कटिहार, अप्रैल 6 -- प्राणपुर, संवाद सूत्र प्राणपुर प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय काठघर में विद्यालय परिसर को स्वच्छ और हरित बनाने की दिशा में सराहनीय पहल की जा रही है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार अमन एवं शिक्षकों द्वारा छत पर गमलों में पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस दौरान शिक्षकों ने कहा कि हरियाली से न केवल वातावरण शुद्ध होता है बल्कि बच्चों में भी प्रकृति के प्रति जागरूकता बढ़ती है। विद्यालय में इस तरह की पहल से छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझने में मदद मिल रही है। पोषक क्षेत्र के अभिभावकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि अन्य विद्यालयों को भी इससे सीख लेनी चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...