उरई, मार्च 13 -- उरई। रामपुरा थाना रामपुरा क्षेत्र के सिलउआ बुजुर्ग स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में चोरों ने ताला तोड़ हजारों रुपये का सामान पार कर दिया। घटना की जानकारी होने पर विद्यालय स्टाफ और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सिलउआ बुजुर्ग स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय की बाउंड्री के गेट का ताला तोड़ चोर अंदर से अंदर कमरों के दरवाजों की कुंडियां तोड़ सामान चोरी कर लिया। सहायक अध्यापक अनिल कुमार राजपूत ने बताया शुक्रवार सुबह जब वह विद्यालय पहुंचे तो मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। अंदर देखा तो कई कमरों के दरवाजों की कुंडियां हुई थीं और सामान अस्त-व्यस्त था। जांच करने पर पता चला चोर विद्यालय से दो गैस सिलेंडर, एक भट्टी, राशन भरने के दो ड्रम, एक टेबल फैन, खेलकूद का सामान व विद्यालय का कुछ पुराना रिकॉर्ड चोरी कर ले गए। घटना की सूचना डायल 112 पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.