गंगापार, अप्रैल 10 -- बारा क्षेत्र के पंडित रणजीत पंडित इंटर कॉलेज लोहगरा की प्रबंध समिति के खिलाफ कुछ लोगों ने एसडीएम बारा को शिकायती पत्र दिया है। एसडीएम बारा ने शिकायती पत्र को जिला विद्यालय निरीक्षक प्रयागराज को भेजा है। रोहित केसरवानी, मोहित केसरवानी, मनोज केसरवानी, धीरज मिश्रा, सुधीर, अशोक कुमार आदि ने आरोप लगाया कि विद्यालय द्वारा छात्रों से अतिरिक्त शुल्क लिया जाता है और बालिकाओं को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। इस संबंध में एसडीएम बारा प्रेरणा गौतम ने बताया कि शिकायती पत्र को जांच के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक प्रयागराज को भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.