आजमगढ़, अप्रैल 16 -- तरवां, हिन्दुस्तान संवाद। चौरी बेलहा इंटर कॉलेज में मंगलवार रात कार्यालय का ताला तोड़कर चोर 19,600 रुपये उठा ले गए। बुधवार को विद्यालय खुलने पर लोगों को घटना की जानकारी हुई। प्रधानाचर्य की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। डॉ. आंबेडकर जयंती के अवसर पर मंगलवार को विद्यालय में छुट्टी थी। बुधवार को शिक्षक विद्यालय पहुंचे तो कार्यालय का ताला टूटा हुआ था। प्रधानाचार्य सूर्यबली सिंह ने बताया कि चोर पीछे की दीवार से अंदर आ गए थे। कार्यालय का ताला तोड़कर रुपय उठा ले गए। इस समय विद्यालय में छात्रों का प्रवेश चल रहा है। विद्यालय में फीस के रुपये रखे थे। तरवां थानाध्यक्ष चंद्रदीप ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.