बोकारो, मार्च 21 -- चंद्रपुरा। चंद्रपुरा के बिरसा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में कक्षा कक्ष प्रबंधन पर शनिवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिक्षकों को सीबीएसई के रिसोर्स पर्सन एसके मल्लिक ने प्रशिक्षण देते हुए कहा कि पठन-पाठन का कार्य सही प्रकार से हो इसके लिए कक्ष को व्यवस्थित करना जरूरी होता है। अगर आपका कक्षा कक्ष अव्यवस्थित होगा तो ना तो कक्षा के बच्चे आपकी बातों को सुन पाएंगे और ना ही आप सही तरीके से सारे बच्चों पर ध्यान रख पाएंगे। प्रधानाचार्य शर्मिला सिंह ने कहा कि संबंधित विषय अभी के समय के लिए काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि अक्सर हम अपने कक्षाओं में इसलिए सफल नहीं हो पाते हैं क्योंकि हमारा क्लास व्यवस्थित नहीं होता है। प्रशिक्षण में सारे आचार्य व दीदी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.