गंगापार, फरवरी 21 -- विद्यालय व विद्यालय के खेल के मैदान के ऊपर से गुजरे हाईवोल्टेज तार के चलते कभी भी बड़ी घटना घटित हो सकती है। सूचना के बाद भी विभागीय अधिकारियों को बड़े हादसे का इंतजार है। मांडा क्षेत्र के मांडारोड विद्युत उपकेंद्र के समीप स्थित मान्यता प्राप्त अंग्रेजी माध्यम पंडित दीना नाथ विद्या मंदिर चकडीहा के विद्यालय व खेल मैदान के ऊपर से हाईवोल्टेज बिजली का तार पिछले पांच वर्ष पहले से गुजरा है। इस विद्यालय में लगभग आठ सौ छात्र संख्या है। जब विद्यालय के छात्र सुबह प्रार्थना या सायं खेल के लिए विद्यालय के मैदान में आते हैं, तो विद्यालय परिसर के ऊपर से गुजर रहे जर्जर हाईवोल्टेज बिजली के तार से आती तेज आवाज के चलते छात्रों और अध्यापकों में काफी भय व्याप्त रहता है। दो बार हाईवोल्टेज तार टूटकर विद्यालय में गिर चुका है, लेकिन गनीमत यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.