सिद्धार्थ, फरवरी 28 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज क्षेत्र के कैथवलिया रेहरा स्थित कंपोजिट विद्यालय के ऊपर से गया हाईटेंशन तार बच्चों व ग्रामीणों के लिए चिंता का विषय बन गया है। विद्यालय के ऊपर तार के कारण अभिभावकों में अनहोनी का भय लगा रहता है। हटाने की मांग के बावजूद जिम्मेदारों द्वारा अब तक ध्यान नहीं दिया गया। कैथवलिया रेहरा कंपोजिट विद्यालय के अभिभावकों व ग्रामीणों में हरेंद्र यादव, छोटे श्रीवास्तव, दिवाकर यादव आदि ने बताया कि कंपोजिट विद्यालय भवन के ऊपर से बिजली का हाईटेंशन तार बिजली आपूर्ति के लिए गया हुआ है जो बीते कई साल से लगने की वज़ह से बच्चों के स्कूल आने जाने पर अनहोनी का भय लगा रहता है। ऐसा सोच रहती है कि कहीं तार शार्टसर्किट आदि कारणों से टूटकर जमीन पर न गिर जाए। जिसकी जद में कोई बच्चा आकर अप्रिय घटना का शिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.