मधेपुरा, मार्च 19 -- पुरैनी, संवाद सूत्र। प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय की विधि व्यवस्था और साफ-सफाई को लेकर सवाल उठने लगा है। विद्यालय भवन का रंग रोगन, चहारदिवारी और साफ सफाई को लेकर जनप्रतिनिधि सहित अभिभावकों ने कई सवाल उठाया है। विद्यालय के पूरब और दक्षिण दिशा की छोड़ पर चापानल के पास पानी टैंक व गड्ढों में मध्याह्न भोजन का कूड़ा कचरा जमा होने से संक्रामक बीमारी होने का डर बना रहता है। हॉज पर ढक्कन नहीं रहने से गिरकर चोटिल होने की आशंका बनी रहती है। बढ़ती गर्मी में कूड़ा कचरा की संड़ाध्र से शिक्षक और छात्र छात्राओं को नाक पर कपड़ा रख कर जाना पड़ता है। गंदगी से बचाव को लेकर ब्लीचिंग पाउडर का भी छिड़काव नहीं किया जा रहा है। अभिभावकों ने जिला प्रशासन से जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विजय कुमार ने बताया कि उक्त स्थल...