बक्सर, जनवरी 28 -- बक्सर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर डीईओ कार्यालय में समग्र शिक्षा अभियान के तहत सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के बेहतर संचालन व इंग्लिश कैंपेन को सफलतापूर्वक लागू करने में अहम भूमिका निभाने वाली चौसा, बक्सर व डुमरांव की वार्डन को भी मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में लक्ष्मी उपाध्याय, ज्योति मिश्रा व सुमति शास्त्री शामिल रहीं। मौके पर डीईओ संदीप रंजन, डीपीओ एसएसए चंदन द्विवेदी व एपीओ रामभजन उपस्थिति थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.