पाकुड़, मार्च 15 -- महेशपुर, एक संवाददाता। प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित प्रखंड प्राथमिक विद्यालय महेशपुर में रविवार को झारखंड राज्य विद्यालय रसोइया संघ प्रखंड इकाई महेशपुर की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मोसोदी हेंब्रम व संचालन मेलोन मरांडी ने किया। बैठक में संघ के पाकुड़ जिला प्रभारी सह राज्य उपाध्यक्ष भुंडा बास्की उपस्थित थे। बैठक की शुरुआत संघ के राज्य अध्यक्ष अनिता देवी एवं दुमका जिला के मुख्य संरक्षक अवलियस सोरेन (लम्बो दा) के आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखने के साथ की गई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने के साथ-साथ रसोइया कर्मियों की समस्याओं और मांगों पर चर्चा की गई। बैठक को सम्बोधित करते हुए संघ के पाकुड़ जिला प्रभारी सह राज्य उपाध्यक्ष भुंडा बास्की ने कहा कि रसोइया को मात्र दो हजार रूपए मानदेय के रूप में ...