सुल्तानपुर, मार्च 20 -- बल्दीराय, संवाददाता। बल्दीराय तहसील के प्राथमिक विद्यालय नांदा में विभागीय उदासीनता के चलते वर्षों से विद्यालय की बाउंड्रीवॉल टूटी हुई थी। विद्यालय शारदा सहायक खंड 16 की पटरी के बगल में बना हुआ है । विद्यालय का निर्माण काफी निचली जमीन पर है। जिस रास्ते से विद्यालय के बच्चे परिसर में पहुंचते हैं। मार्ग के दोनों तरफ साइड में गहराई में पानी भरा हुआ है। हिंदुस्तान समाचार पत्र ने 'विद्यालय की टूटी बाउंड्रीवाल से बच्चों को खतरा' नामक शीर्षक से खबर प्रकाशित की। खबर छपने के बाद विभागीय अधिकारियों में हड़कंप मच गया। विद्यालय की बाउंड्रीवाल का कार्य शुरू हो गया। क्षेत्रीय लोगों ने हिंदुस्तान समाचार पत्र की पहल की सराहना की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...