विद्यालय की बाउंड्रीवॉल क्षतिग्रस्त करने का आरोप, कार्रवाई की मांग
महाराजगंज, जून 24 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। क्षेत्र के चौक बाजार स्थित लिटिल एंजेल्स एकेडमी की प्रबंधक पूजा पाण्डेय ने थाने में तहरीर देकर कुछ लोगों पर विद्यालय की बाउंड्रीवॉल को क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया है। पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।चौक पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर प्रबंधक ने बताया है कि कटैया निवासी रामधारी प्रजापति, गिरिजेश प्रजापति, कौशल प्रजापति व भानुप्रताप द्वारा जेसीबी एवं ट्रैक्टर-ट्रॉली की सहायता से विद्यालय की बाउंड्रीवॉल से सटी भूमि की खुदाई करा दी गई। आरोप है कि खुदाई के दौरान बाउंड्रीवॉल की नींव की मिट्टी हटाकर ईंटें निकाल दी गईं, जिससे दीवार में गंभीर दरारें आ गई हैं और आगामी बरसात में उसके ढहने की आशंका उत्पन्न हो गई है। यह भी पढ़ें- तीन वर्ष में ही गिर गई द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.