घाटशिला, मार्च 14 -- घाटशिला, संवाददाता। घाटशिला स्थित संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में शुक्रवार को शिक्षा मंत्रालय की राष्ट्रीय निरीक्षण टीम ने एसएचवीआर (स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग) सर्वे के अंतर्गत विद्यालय का निरीक्षण किया। दो सदस्यीय निरीक्षण टीम में मुख्य रूप से अखिलेश कुमार एवं शिवम कुमार शामिल थे। निरीक्षण के दौरान टीम ने विद्यालय की पेयजल व्यवस्था, आधारभूत संरचना (इन्फ्रास्ट्रक्चर), स्वास्थ्य प्रबंधन, वॉशरूम एवं टॉयलेट की स्वच्छता व छात्राओं के लिए माहवारी संबंधी सुविधाओं का अवलोकन किया। यह निरीक्षण डब्ल्यूएएसएच (वाश- वाटर, सैनिटेशन एंड हाईजीन) को ध्यान में रख कर किया गया। जिसके माध्यम से विद्यालय में जल, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं की स्थिति का आकलन किया गया। इस अवसर पर निरीक्षण टीम के सदस्यों ने विद्यार्थियों...