मेरठ, अप्रैल 25 -- सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल में शनिवार को नवीन सत्र 2026-27 के शुभारंभ पर अभिभावक ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य अभिभावकों को विद्यालय की शैक्षिक नीतियों, नियमों व विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी देना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के डायरेक्टर प्रीतिश कुमार सिंह, मैनेजर शालविक जैन, शिवानी जैन व प्रधानाचार्य डॉ. रोहित मेहरा ने दीप प्रज्वलन के साथ किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की उपलब्धियों, भविष्य की योजनाओं और आधुनिक शिक्षण पद्धतियों पर प्रकाश डाला। इसके बाद विभिन्न विषयों के शिक्षकों ने अभिभावकों को पाठ्यक्रम, सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों और मूल्यांकन प्रणाली की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- संत जेवियर्स स्कूल में 11वीं के छात्रों का स्वागत

हिंदी हिन्दुस्तान क...