विद्यालय की दीवार तोड़ चावल व सामान चुरा ले गए चोर
सासाराम, सितम्बर 8 -- करगहर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय उसीना में सोमवार की देर रात अज्ञात चोरों ने विद्यालय की दीवार में सुरंग बनाकर मध्यान भोजन का चावल, बर्तन, कुर्सियां और पंखे चुरा लिए। मामले में विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार पांडेय ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है। प्रधानाध्यापक ने बताया कि मंगलवार सुबह रसोइया खाना बनाने के लिए रसोईघर में पहुंची तो वहां सामान बिखरा पड़ा था। सूचना पर शिक्षक विद्यालय पहुंचे और घटना की जानकारी मुखिया मिथिलेश सिंह को दी। रसोईघर में रखे करीब तीन क्विंटल चावल, खाना बनाने के बर्तन, चार कुर्सियां और चार पंखे चोरी किए गए हैं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: जमुई: विद्यालय का ताला तोड़ चावल समेत कई सामान ले गए चोर प्रधानाध्यापक ने बताया कि दो माह के अंदर विद्यालय में चोरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.