गंगापार, अप्रैल 28 -- लालगोपालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के जमील हसन इंटर कॉलेज में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मेधावी छात्राओं की उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल रहा। अभिभावकों ने भी गर्व व्यक्त किया।हाईस्कूल परीक्षा में कुनूत फातिमा ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। तंजीम फातिमा ने 92 प्रतिशत, वहेदा बानो ने 89 प्रतिशत, अंजलि निर्मल ने 85 प्रतिशत तथा राबिया बानो एवं जिकरा फातिमा ने 84-84 प्रतिशत अंक अर्जित किए।इंटरमीडिएट परीक्षा में कहकशां बानो ने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। खुशी पाल एवं पूजा विश्वकर्मा ने 81-81 प्रतिशत तथा शगुफ्ता बानो और कुदूशिया बानो ने 80-80 प्रतिशत अंक हासिल किए।विद्यालय य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.