गंगापार, अप्रैल 11 -- रणजीत पंडित इंटर कॉलेज लोहगरा के खिलाफ की गई शिकायत की जांच करने शिक्षा विभाग के अधिकारी शनिवार को विद्यालय पहुंचे और बालिकाओं के प्रवेश के लिए निर्देश दिया। ग्रामीणों की शिकायत पर एसडीएम बारा प्रेरणा गौतम ने जिला विद्यालय निरीक्षक प्रयागराज को शुक्रवार को पत्र भेज कर जांच का निर्देश दिया था। शनिवार को सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने कॉलेज पहुंचकर जांच की। सह जिला विद्यालय निरीक्षक ने कार्यवाहक प्रधानाचार्य राम कैलाश को निर्देश दिया कि विद्यालय में बालिकाओं को प्रवेश से वंचित नहीं किया जाएगा और सभी पात्र छात्राओं को प्रवेश सुनिश्चित किया जाए। साथ ही यह भी बताया गया कि इस संबंध में प्रयागराज कार्यालय से सोमवार तक औपचारिक आदेश जारी कर दिया जाएगा। अतिरिक्त शुल्क को लेकर विद्यालय ने इंकार किया है।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.