मुंगेर, जनवरी 30 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। नगर के राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय की जमीन पर दूसरे विभाग की ओर से भवन निर्माण कराए जाने से रोकने के लिए की गई शिकायतों के बावजूद स्थानीय प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य नीरज कुमार ने इस संबंध में जिलाधिकारी को आवेदन देकर अवैध निर्माण पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। आवेदन में उन्होंने बताया है कि विद्यालय के खेल मैदान में गड्ढा खोदकर दूसरे विभाग द्वारा भवन निर्माण कराया जा रहा है। जबकि इसी स्थल पर पीएम श्री विद्यालय का निर्माण प्रस्तावित है। इस निर्माण को लेकर बिहार सरकार और केंद्र सरकार से स्वीकृति भी प्राप्त हो चुकी है। प्राचार्य ने बताया कि उन्होंने पहले ही इस मामले को लेकर हवेली खड़गपुर थाना और अंचलाधिकारी को लिखित शिकायत किया था लेकिन इस पर अब तक कोई ठोस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.