गोरखपुर, अप्रैल 6 -- झंगहा। ब्रह्मपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कोना सोनबरसा के पुस्तकालय की खिड़की को तोड़कर चोरों ने शनिवार रात कमरे में रखा रसोई घर का बर्तन, कीमती सामान और पंखा चुरा लिया। प्रधानाध्यापक राकेश राय ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 4 अप्रैल को किसी आवश्यक कार्य से घर से बाहर गए थे। सोमवार को जब विद्यालय पहुंचे तो देखा कि पुस्तकालय की खिड़की टूटी थी और रसोई घर में रखा सामान गायब था। झंगहा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...