भागलपुर, अक्टूबर 6 -- अकबरनगर, संवाददाता। कन्या मध्य विद्यालय श्रीरामपुर में पढ़ाई के साथ बच्चों के मानसिक तनाव और दिनभर की थकान को दूर करने के लिए विद्यालय की अंतिम घंटी को खेल और मनोरंजन से जोड़ा गया है। विद्यालय में बच्चों को खेल के माध्यम से जोड़कर सीखने को आनंदमय बनाने का प्रयास किया जा रहा है। अंतिम घंटी में बच्चे विभिन्न खेलों और गतिविधियों में उत्साहपूर्वक हिस्सा लेते हैं। विद्यालय के शिक्षक अनुपम की ओर से संचालित इस पहल को बच्चों के बीच 'मस्ती की पाठशाला' के रूप में देखा जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...