कानपुर, जून 12 -- कानपुर। कानपुर स्कूल्स वेलफेयर एसोसिएशन ने निर्णय लिया है कि विद्यालयों में शिक्षण कार्य किसी भी बोर्ड का हो (सीबीएसई, आईसीएसई या राज्य शिक्षा बोर्ड) संस्कार भारतीय होने चाहिए के दृष्टिगत संस्था अपने स्तर से विद्यालयों को प्रशिक्षण देगा। संस्था के महामंत्री पं. कृष्ण कुमार दुबे को प्रशिक्षण के लिए बेंगलुरु में प्रवास करवा कर प्रशिक्षित कराया गया है। जुलाई से बेंगलुरु की तर्ज पर संस्कार प्रशिक्षण की शुरुआत की जाएगी। यह प्रशिक्षण 75 वर्ष पुराने विद्यालय चिन्मया विद्यालय, कोरमंगला में सत्यारानी के संरक्षण में दिया गया। संस्था के अध्यक्ष अजित अग्रवाल ने बताया कि संस्था जुलाई से इसकी शुरुआत कर देगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...