विद्यालय का समय 7 से 12 बजे तक करने की मांग
बिजनौर, जून 27 -- प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष सुधाराज सिंह ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर भीषण गर्मी के मद्देनजर विद्यालय का समय 7 से 12 बजे तक करने की मांग की है। जिलाधिकारी जसजीत कौर को भेजे पत्र में उन्होंने कहा है कि वर्तमान में भीषण गर्मी पड़ रही है विद्युत आपूर्ति भी पूर्ण रूप से नहीं रहती है। ऐसे में समय अधिक होने के कारण विद्यालय की उपस्थिति प्रभावित हो रही है। बच्चे विद्यालय नहीं आ पा रहे हैं एवं उनके बीमार होने का खतरा है। इसके दृष्टिगत विद्यालय का समय 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाना उचित रहेगा। यह भी पढ़ें- विद्यालय का समय 7 से 12 बजे तक करने की मांग यह भी पढ़ें- शिक्षक संघ ने भीषण गर्मी व बिजली संकट को देखते हुए स्कूलों का समय बदलने की मांग की
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.