जमुई, अप्रैल 11 -- झाझा । निज संवाददाता मुंगेर के शिक्षा उप निदेशक को पत्र लिखकर विद्यालय का वित्तीय प्रबंधन हेतु पीएफएमएस पोर्टल की एडमिन आईडी उपलब्ध कराने की मांग की गई है। इस संबंध नें प्राथमिक विद्यालय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बिनय यादव ने डीडीई को लिखे पत्र में उन्हें स्मरण कराया हैं कि सरकारी विद्यालय के सभी तरह के वित्तीय प्रबंधन(बैंक खातों का संचालन ) पीएफएमएस पोर्टल के माध्यम से विद्यालय प्रधान एवं विद्यालय शिक्षा समिति के सचिव के द्वारा किए जाने का प्रावधान है। कहा,प्रधान शिक्षकों को योगदान किए नौ माह बीत चुके हैं किंतु करीब 99 फीसद प्रधान शिक्षकों को उक्त पोर्टल की आईडी पासवर्ड अप्राप्त है। कहा कि बीआरसी और जिला स्तर पर इसकी लिखित शिकायत करने के बावजूद उक्त पोर्टल की आईडी पासवर्ड उपलब्ध नहीं कराई गई है। उन्होंने बीआरसी और जिला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.