गोपालगंज, अप्रैल 6 -- कुचायकोट। कुशहर स्थित बचपन वाटिका विद्यालय में सोमवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। परिणाम आते ही विद्यालय में खुशी का माहौल छा गया। कक्षा 5 से 1 तक के विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। जिनमें नाजिया खातून, समर पांडेय, आयुष्मान ठाकुर, रिशु कुमार, विवेक, परिधि कुमारी व वैभव सिंह प्रमुख रहे। सफल छात्रों को शिक्षकों व अभिभावकों ने बधाई दी। निदेशक कुमार लोकेश ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए निरंतर मेहनत करने की प्रेरणा दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.