सहारनपुर, फरवरी 14 -- गांव जंधेड़ा समसपुर के प्राथमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव व खेल कूद उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को तालिया बजाने पर मजबूर कर दिया। रामपुर मनिहारान विकास खंड के गांव जंधेड़ा समसपुर में प्राथमिक विद्यालय जंधेड़ा नंबर 1 में वार्षिक उत्सव व खेल उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बच्चों ने संस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। साथ ही खेलों का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार कौशल ने बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित करते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में चौ. तरसपाल सिंह, विद्यालय समिति के अध्यक्ष प्रवेश कुमार, विजयपाल , प्रधानाध्यापिका सुप्रिया जोशी, सहायक अध्यापक मीनाक्षी,अमिता रानी, सरिता देवी, अनु रानी आदि मौजूद र...