बिजनौर, अप्रैल 4 -- स्योहारा। एमडी चिल्ड्रन कान्वेंट एकेडमी और एमडी इंटर कॉलेज सदाफल का वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर प्रतिभाशाली छात्रों को पुरस्कार किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य अतिथि विधायक अशोक कुमार राणा, विद्यालय प्रबंधक जितेंद्र चौहान, प्रधानाचार्य अंजू भटनागर तथा संघ के नेता मुकेश गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य आसाराम सिंह ने किया। विधायक अशोक राणा ने कहा कि बच्चों के अंदर प्रतिभा छिपी होती है जिन्हें बाहर निकालने की जिम्मेदारी अध्यापक की होती है। बच्चों ने बहुत ही सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए हैं। उन्होंने विद्यालय को 51000 का अनुदान देने की भी घोषणा की।इस मौके पर प्रतिभाशाली छात्र अभी, निहित, परी, फरहान, उज्जवल, काव्य, अंशु, आयुष, संध्या, रोहन, सफिया, एलिशबा, मानवी, प्रतिभा, निवेद, आयत, यस, गुरनेश...