कटिहार, अप्रैल 10 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि बीईओ सह बीपीआरओ शांतनु कुमार ठाकुर ने गुरुवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुरसेला ग्राम घुरना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में रसोइया की शिकायत को लेकर जांच की। बीईओ सह बीपीआरओ शांतनु कुमार ठाकुर ने बताया कि विद्यालय में शिक्षकों की उपस्थित ठीक ठाक मिली। रसोइया की शिकायत पर वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर जांच की गयी है। जांच के दौरान संबंधित लोगों का बयान दर्ज किया गया है, जिसे विभाग को रिपोर्ट के रूप में भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट विभाग को सौंपने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...