साहिबगंज, जून 11 -- तीनपहाड़। थाना क्षेत्र के सकड़भंगा पंचायत के अयोध्या उत्क्रमित मध्य विद्यालय का ताला तोड़कर करीब 50,000 रुपए के कंप्यूटर व अन्य सामानों की चोरी की शिकायत प्रभारी प्रधानध्यापक दुमिन हेम्ब्रम ने तीनपहाड़ थाना में आवेदन देकर की है। उन्होंने ने बताया कि गुरुवार की सुबह सहायक कंप्यूटर शिक्षक मो. जाफर अंसारी के साथ विद्यालय पहुंचा तो स्मार्ट क्लास रूम का ताला टूटा पाया । इसकी जानकारी विद्यालय प्रबंधक समिति के अध्यक्ष को दी। इधर,तीनपहाड़ थाना पुलिस छानबीन में जुटी थी। यह भी पढ़ें- करमा मध्य विद्यालय में लाखों के कंप्यूटर व उपकरणों की चोरी यह भी पढ़ें- परवलपुर में स्कूल से 20 हजार की संपत्ति चोरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...