गंगापार, अप्रैल 8 -- संविलियन विद्यालय का ताला तोड़कर उचक्कों ने कीमती सामान पार कर दिया। फूलपुर कोतवाली अंतर्गत बौड़ई गांव स्थित संविलियन विद्यालय में बीती रात उचक्कों ने धावा बोल दिया। पुस्तकालय, कार्यालय, कंप्यूटर कक्ष एवं किचेन का ताला तोड़ दिया। वहां रखा इनवर्टर, बैटरी, प्रिंटर, दरी, एमडीएम से संबंधित बर्तन उठा ले गए। सुबह जब शिक्षक विद्यालय आये तो नजारा देख दंग रह गए। प्रधानाध्यापक द्वारा इसकी सूचना कोतवाली में दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.