विद्यालय का ताला तोड़कर राशन व सिलेंडर चोरी
सीतापुर, मई 9 -- महमूदाबाद। विकासखंड पहला के उच्च प्राथमिक विद्यालय खाफा की प्रधानाध्यपिका शिल्पी ने पुलिस को दी गयी तहरीर में बताया है कि शुक्रवार की रात चोरों ने विद्यालय के ऑफिस, रसोईघर व क्लासरूम का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर, 50 किलो आटा, 50 किलो चावल, सरसों का तेल और पुस्तकालय की किताबें चोरी कर ली। चोरी की जानकारी शनिवार की सुबह विद्यालय खुलने पर हुई। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.