प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 11 -- संग्रामगढ़। रामपुर संग्रामगढ़ के कम्पोजिट विद्यालय का ताला तोड़कर रविवार रात चोर भीतर घुसे। कमरे में लगे दो पंखे समेत हजारों का सामान समेट ले गए। सोमवार को प्रधानाध्यापक धनंजय तिवारी स्कूल पहुंचे तो घटना का जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। प्रधानाध्यापक ने बीईओ के साथ ही पुलिस को भी मामले की तहरीर दी है। एसओ मनोज कुमार तोमर ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...