गोपालगंज, अप्रैल 10 -- पंचदेवरी, एक संवाददाता। पंचदेवरी प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोइसा भाठवा में गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने एक बार फिर चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया। चोरों ने विद्यालय के एक कमरे का ताला तोड़कर चार पंखे एवं विज्ञान किट की चोरी कर ली। इसके अलावा परिसर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का ताला तोड़कर छोटा गैस सिलेंडर भी चोरी कर ले गए। घटना की सूचना मिलते ही पिकेट प्रभारी अरुण प्रकाश पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर सुराग जुटाने में लगी है। बताया जाता है कि इससे पहले भी 5 अप्रैल की रात विद्यालय के एक कमरे का ताला तोड़कर चार पंखों की चोरी हो चुकी है। लगातार हो रही यह छठवीं चोरी की घटना है, जिससे विद्यालय प्रशासन व स्थानीय लोगों में...