सीवान, जनवरी 20 -- हसनपुरा। एमएच नगर थाना के सैदपुरा स्थित उत्क्रमित मिडिल स्कूल में रविवार की रात चोरों द्वारा विद्यालय का ताला तोड़ कर चावल व सामग्री की चोरी कर ली गई है। इस मामले में स्कूल के हेडमास्टर अर्जुन प्रसाद राम ने प्राथमिकी दर्ज करने के संबंध में थाने को आवेदन दिया है। जिसमें बताया है कि सोमवार की सुबह 9:20 में पहुंचा तो देखा कि विद्यालय का दो कमरों का ताला तोड़ दिया गया है और एक कमरे में लगा ट्यूबलाइट, पंखा, बोर्ड व वायरिंग का वायर के दूसरे कमरे में रखे एमडीएम के 12 बोरा चावल की चोरी कर लिया गया है। इस संदर्भ में प्राथमिकी दर्ज करने और अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.