सिद्धार्थ, अप्रैल 13 -- शोहरतगढ़। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के खरगवार गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय से अज्ञात चोरों ने शनिवार रात ताला तोड़कर गैस सिलेंडर, बर्तन और राशन उठा ले गए। प्रधानाचार्य विक्रांत त्रिपाठी ने चोरी की घटना की तहरीर देते हुए बताया कि शनिवार को स्कूल संचालन कर सभी घर चले गए। रविवार की सुबह ग्रामीणों ने स्कूल का ताला टूटा देख विद्यालय की रसोइया व प्रधानाचार्य को घटना की जानकारी दी। प्रधानाचार्य के मुताबिक कमरे के अंदर रखा हुआ दो गैस सिलेंडर जिसमें एक सिलेंडर में गैस भरा हुआ था और बोरी में रखा चावल, आटा, कड़ाही, थाली गिलास व मोटर पंप गायब था। थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने कहा कि चोरी घटना की जानकारी मिली है। जांच करते हुए चोरों का पता लगाने में पुलिस टीम लगी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...