विद्यालय का ताला तोड़ कर खाद्यान उठा ले गये चोर
संतकबीरनगर, मई 8 -- मगहर, हिन्दुस्तान संवाद। खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के मगहर चौकी अंतर्गत कस्बे काजीपुर मोहल्ले में स्थित बुधवार की रात में चोरों ने प्राथमिक विद्यालय का ताला तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर विद्यालय में रखा खाद्यान्न चोरी कर उठा ले गए। जिसकी लिखित तहरीर प्रधानाचार्या ने मगहर पुलिस एवं ईओ नगर पंचायत को सूचना दे दी है।प्राथमिक विद्यालय काजीपुर की प्रधानाचार्या हिना परवीन ने पुलिस को चोरी को लेकर तहरीर दिया है। जिसमें लिखा है कि गुरुवार की सुबह जब विद्यालय पहुंची तो देख कि कमरे का ताला टूटा और दरवाजा खुला था। कमरे में रखा अनाज फैला हुआ था। जबकि एमडीएम का गेहूं और चावल का आठ कुंतल खाद्यान्न गायब था। उन्होंने आशंका जताई कि चोर विद्यालय की बाउंड्री को फांदकर अंदर घुस और कमरे का ताला तोड़कर चोरी कर खाद्यान्न उठा ले गए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.