कौशाम्बी, फरवरी 1 -- चरवा थाने के बिरौली गांव में शनिवार रात चोरों ने कंपोजिट विद्यालय को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने विद्यालय के चार कमरों समेत रसोईघर का ताला तोड़कर हजारों रुपये मूल्य का सामान चोरी कर लिया। घटना की जानकारी रविवार सुबह विद्यालय पहुंचने पर प्रधानपति को जानकारी हुई। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना प्रधानाध्यापक को दी। प्रधानाध्यापक ने थाने जाकर घटना की तहरीर दी। बिरौली गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय में शनिवार रात चोरों ने हजारों का सामान पार कर दिया। जानकारी मिलने के बाद प्रधानाध्यापक राम आसरे रविवार सुबह विद्यालय पहुंचे और कमरों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि चोरों ने कक्षाओं में लगे पांच पंखे उखाड़ ले गए हैं। वहीं रसोईघर से दो गैस सिलेंडर, एक प्रेशर कुकर, स्टील की बाल्टी के साथ चार बोरी गेह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.