बोकारो, नवम्बर 30 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय दारिद के दो कमरे का ताला काटकर अज्ञात चोरों द्वारा सामान की चोरी की गई। अज्ञात चोरों ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय से एक बड़ा टैब चोरी कर फरार हो गए। यह घटना 29 नवंबर की रात्रि की है। विद्यालय में चोरी होने की जानकारी तब हुई जब बी आर सी पेटरवार की ओर से मध्यान भोजन के रिपोर्ट मांगे जाने पर रविवार को विद्यालय के सहायक अध्यापक अरुण कुमार महतो, सुनील रजवार और विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जितेंद्र भुइयां रविवार को दोपहर 12 बजे विद्यालय गए तो देखा कि ऑफिस एवं स्मार्ट क्लास दोनों का ताला काट दिया गया था, उसके बाद ऑफिस खोलकर देखने से पता चला कि एक बड़ा टैब ऑफिस से गायब था। इसकी सूचना सहायक अध्यापक व अध्यक्ष ने प्रभारी प्रधानाध्यापिका माला कुमारी एवं उत्तासारा पंचायत के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.